पीलीभीत, जुलाई 13 -- दहेज उत्पीड़न मामले में पुलिस लाइन स्थित महिला प्रकोष्ठ में समझौता वार्ता करके घर आ रहे पिता-पुत्री को पुलिस लाइन के समीप घेरकर मारपीट की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजुईया मोहलिया निवासी खेमकरन पुत्र राम बहादुर शर्मा ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री ममता शर्मा की शादी राजेश शर्मा पुत्र डोरीलाल शर्मा निवासी ग्राम भगतनिया, थाना न्यूरिया, जिला पीलीभीत से हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर ममता को घर से निकाल दिया गया था। इसी शिकायत पर 11 जुलाई को महिला प्रकोष्ठ में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। आरोप है कि वार्ता के बाद कार्यालय से बाहर निकलने के बाद राजेश शर्मा, उसकी मां ...