अमरोहा, मई 10 -- जिला पुलिस ने ऑपरेशन किरण के तहत 12 परिवारों को टूटने से बचाया। थाना हसनपुर पुलिस ने पांच, महिला थाना अमरोहा ने दो, थाना अमरोहा देहात पुलिस ने दो, थाना गजरौला पुलिस ने एक, थाना बछरायूं पुलिस ने एक तथा थाना अमरोहा नगर पुलिस ने एक पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराकर सुलह-समझौता कराया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। काउंसलिंग के बाद इन 12 जोड़ों के बीच सुलह हो गई। दोनों पक्षों को खुशी-खुशी उनके घर भेज दिया गया, जिससे उनके वैवाहिक जीवन को एक नई शुरुआत मिली। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह से फिर बसे पांच परिवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...