संभल, अप्रैल 24 -- थाना क्षेत्र में एक युवक ने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव बायभूड़ निवासी मंजेश पुत्र ओमवीर ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक मामला चंदौसी न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को वह अदालत में तारीख पर पेश होने के बाद अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गढ़ा गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.