गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। कपारो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड ने हाई-टेंसाइल फास्टनर कारोबार को बढ़ाने के लिए जापान की एएनएससीओ कंपनी लिमिटेड और मारुबेनी-इटोचू स्टील इंक. (एमआईएसआई) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले ऑटोमोबाइल कलपुर्जों की बढ़ती मांग को पूरा करना और विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना है। तीनों कंपनियों ने 14 अक्तूबर को इस बारे में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा कैपारो और एएनएससीओ के बीच तकनीकी सहयोग समझौता भी हुआ है। एएनएससीओ, कपारो को फास्टनर निर्माण तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पाद विकास और कर्मचारियों के कौशल विकास में तकनीकी सहायता देगी। वहीं एमआईएसआई कच्चे माल और उत्पादों की आपूर्ति, विपणन तथा कारोबार के विस्तार में सहयोग करेगी। यह भी पढ़ें- परमाणु ऊ...