मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। जिसमें 21 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई और 2 पत्रावली पर विदाई दी गई। पत्रावली के मुताबिक ऊषा देवी पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी नगला भगिया थाना घिरोर की शादी जयकिशन सिंह पुत्र विद्याराम निवासी सेगई थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। दोनों 4 माह से अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों को केंद्र पर चार तिथि निर्धारित कर बुलाया गया और समझाया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष गिले शिकवे दूर कर एकसाथ रहने को राजी हो गए। दोनों को केंद्र से विदा किया गया। वहीं दूसरी पत्रावली के मुताबिक शिवप्रसाद की पुत्री मोनी निवासी ग्राम चंदेलपुरा थाना सैफई जिला इटावा की शादी नितिन कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम गुडियाहार थाना करहल के साथ हुई थी। दंपति 1 माह से अलग रह रहे थे।...