पीलीभीत, सितम्बर 21 -- पीलीभीत,संवाददाता। टनकपुर हाईवे पर जाम लगाए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम खुलवा दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष के खिलाफ न्यूरिया थाने में भी मुकदमा दर्ज है। खास बात ये है कि जिलाध्यक्ष के गिरफ्तार होते ही अन्य पदाधिकारी फरार हो गए। पदाधिकारी अपनी नामजदगी बचाने के लिए सिफारिशें करवाते नजर आए। इस मामले में संगठन के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्रों पर शिकायतकर्ताओं ने भी एफआइआर दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरी में एक सप्ताह पूर्व गोशाला संचालक प्रधान पुत्र की तहरीर पर न्यूरिया थाने में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। ग...