आजमगढ़, अप्रैल 28 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दीदारगंज विधानसभा की ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर (अबदुल्लाहपुर) में रविवार रात बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. बलिराम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में दलितों, पिछड़ों, वंचितों को जो हक और अधिकार दिया है, वह उनके जीवन की लंबी लड़ाई के बाद मिला। वह चाहते थे कि दलित, शोषित, वंचित व पिछड़े समाज के लोगों को सिर्फ अधिकार ही नहीं मिले, बल्कि वे सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत भी हों। इसके लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ना होगा । विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल कोऑर्डिनेटर विनोद चौहान ने कहा कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए तथा अच्छे दिन लाने के लिए...