नैनीताल, मई 22 -- भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में शुक्रवार को पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय 'हॉलिस्टिक हेल्थ वेलनेस' कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। सह संयोजक प्रो. वीना पांडे ने विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के प्रयासों एवं मार्गदर्शन की सराहना की। कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...