नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को कहा कि सभी विभागों को एक समग्र सरकार के दृष्टिकोण के साथ काम करना चाहिए। लोक निवास में आयोजित समन्वय बैठक में उन्होंने दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, डीडीए, दिल्ली नगर निगम और अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की। उप राज्यपाल ने कहा कि जिन मामलों में जमीन पर तेजी से संयुक्त कार्रवाई की जरूरत है, उनमें एजेंसियों को अलग-अलग काम करने की बजाय आपसी समन्वय से कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में पार्किंग की समस्या, अतिक्रमण हटाने, अग्नि सुरक्षा के साथ-साथ नगर निगम, डीडीए और दिल्ली पुलिस के बीच समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उप राज्यपाल ने शहर में लंबे समय से अनुपयोगी पड़े पार्किंग स्थलों को जल्द से जल्द चालू करने के निर...