जौनपुर, फरवरी 1 -- जौनपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा के तहत माध्यमिक कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन शनिवार को रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में हुआ। शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दीप जलाकर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए यह पंख कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें बच्चों की रुचि और योग्यता के अनुसार उन्हें सही कैरियर दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि बच्चों के लिए सही दिशा में कैरियर चुनना बेहद आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह ने बच्चों को विश्लेषणात्मक तरीके से कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार से वे सेना में सेवा कर सकते हैं। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और छात्र अपने-अपने स्टॉल पर प्रदर्शनी प्रस्तुत किया। ...