मधुबनी, जनवरी 31 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। समग्र शिक्षा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री की खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) को पत्र भेजा है। जारी पत्र के अनुसार वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट के तहत प्रति प्राथमिक विद्यालय 5,000 रुपये, प्रति मध्य विद्यालय 10,000 रुपये तथा प्रति माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को 25,000 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा उपलब्ध कराई गई सुझावात्मक सूची के अनुसार खेल सामग्री क्रय के लिए उपयोग की जाएगी। पत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.