बांका, मार्च 31 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के जगतपुर स्थित चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का दूसरा दिन उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।ल कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर, उपप्रधानाचार्य संजय नवनीत तथा वाटिका खंड के प्रधानाचार्य ब्रज किशोर चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। इसके बाद विधिवत सत्र आरंभ हुआ, जिसमें सभी आचार्यों ने गंभीरता और रुचि के साथ सहभागिता निभाई। वहीं अपने संबोधन में प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि, शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।इसके लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हों...