कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा योजना, एमडीएम एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा एमडीएम स्टेयरिंग कमिटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, छात्राओं के आधार अपडेशन कार्य, अपार आईडी निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं का अपार आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्राओं के आधार अपडेशन कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा। साथ ही सभी बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बनाए जाएंगे आधार कार्ड उपायुक्त ने बाल वाटिका ...