सीवान, मार्च 16 -- सीवान, निज संवाददाता। विद्यालयों के समग्र विकास में अभिलेखागार विभागकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अभिलेखागार विभाग संस्थान के इतिहास, उपलब्धियों, योजनाओं और गतिविधियों का सुव्यवस्थित संकलन एवं संरक्षण करता है। यह विभाग संस्थान की स्मृतियों और अनुभवों को सुरक्षित रखते हुए भविष्य की योजनाओं के लिए एक सशक्त आधार प्रदान करता है। ये बातें लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कही। श्री सिंह महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, महावीरपुरम ,सीवान के सभागार में आयोजित विद्या भारती उत्तर बिहार प्रांत के अभिलेखागार विभाग एवं प्रचार-प्रसार विभाग की प्रांत स्तरीय योजना बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित अभिलेख न केवल संस्थान की पहचान को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.