सोनभद्र, जुलाई 18 -- म्योरपुर,हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत शनिवार को ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी को प्रभावी ढंग से तैयार करने और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के नवीन प्रावधानों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक देवेश दुबे ने ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी तैयार करने की प्रक्रिया, ग्राम सभा की भूमिका तथा योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण विकास योजनाएं तैयार करना जरूरी है। प्रशिक्षक प्रशांत कुमार दुबे ने वर्ष 2026-27 की विकास योजना के लिए ई-ग्राम स्वराज ...