पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के सभागार में समग्र विकास की पाठशाला विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विचार व्यक्त किए गए। अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉक्टर अनुपम पांडेय ने वयम संकल्पना पर चर्चा करते हुए भारतीय संस्कृति के मूलमंत्र विश्व बंधुत्व की व्याख्या की। उन्होंने विद्यार्थियों को वयम संकल्पना के कार्यक्रमों सोच, ज्ञान, मित्र, भाव, तर्क और सत्य पर विस्तार से बताया। प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यन्त कुमार ने विद्यार्थियों को वयम संकल्पना के बारे में बताते हुए प्रयागराज में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रोफेसर प्रणव शास्त्री, डॉ. राखी मिश्रा, मुकुल अग्रवाल सहित महाविद्यालय स्टाफ के सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.