मऊ, मई 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। वीर सावरकर ने अपने राष्ट्रवादी विचारधारा में आर्थिक आयाम को विशेष महत्व दिया है। वे हिंदू समाज को आर्थिक रूप से सशक्त तथा स्वावलंबी बनाना चाहते थे, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सांस्कृतिक संरक्षण और समग्र राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक स्तंभ थे। यह बातें वीर सावरकर की जयंती पर मेरा युवा भारत केंद्र मऊ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एपीए ओमप्रकाश मिश्र ने कही। अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के प्रति युवाओं की संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वीर सावरकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यह भी पढ़ें- आरक्षण खत्म हो, समान नागरिक संहिता लागू हो क...