बांका, जून 12 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा समग्र भैंस पालन योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत उन्नत नस्ल की एक अथवा दो दुधारू भैंसों की डेयरी इकाई स्थापित करने पर सरकार द्वारा लाभुकों को 50 से 75 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना का उद्देश्य जिला गव्य विकास कार्यालय ने पात्र पशुपालकों, किसानों एवं बेरोजगार युवक-युवतियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों, पशुपालकों, भूमिहीन परिवारों, लघु एवं सीमांत किसानों तथा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाना है। इस...