मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और बीआरएबीयू के तत्वावधान में संचालित लघु अवधि पाठ्यक्रम का समापन मंगलवार को हो गया।भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर 17 से 24 मार्च तक चार सत्रों में चलने वाले पाठ्यक्रम में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अलग-अलग विषयों के प्राध्यापक प्रतिभागी के रूप में शामिल रहे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीके मल्होत्रा ने बताया कि भारतीय अर्थ चिंतन धर्म आधारित है। भारतीय अर्थ चिंतन या हिन्दू अर्थ चिंतन समग्रता में विश्वास करता है, जबकि पश्चिमी अर्थ चिंतन एकांगी है। भारतीय चिंतन प्रणाली अंत्योदय और सर्वोदय का लक्ष्य लेकर चलती है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के सभी आयामों पर प्रमुखता से प्रकाश डाला।समापन सत्र की अध्यक्षत...