दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय अंतर्गत स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को रूप सज्जा व रूप सज्जाकार विषयक व्याख्यान एवं नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता संगीत एवं नाट्य विभाग के पूर्व प्रभारी डॉ. अविनाश चंद्र मिश्र ने नाट्यशास्त्र में आहार्य अंतर्गत रूप-सज्जा और सज्जाकार के महत्व व संबंधित विभिन्न अवयवों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही रूप सज्जाकार के विभिन्न कार्यों और उत्तरदायित्व के संबंध में भी बताया और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में नाटककार एवं निर्देशक मृत्युंजय शर्मा प्रणीत नाटक एक और मोहरा का मंचन तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने किया। इस नाटक के माध्यम से समकालीन सामाजिक यथार्थ, मानवीय संवेदनाओं एवं जीवन संघर्ष...