प्रयागराज, अप्रैल 25 -- रोटरी क्लब इलाहाबाद एलीट की ओर से शनिवार को एमएनएनआईटी में मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने समकालीन वैश्विक मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि एडिशनल एडवोकेट जनरल अशोक मेहता, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सुष्मिता मुखर्जी, डॉ. पारुल कटियार रहीं। संचालन रोटेरियन अभिषेक वर्मा ने किया। क्लब की अध्यक्ष अपराजिता सेन ने युवाओं की वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और तार्किक विमर्श की सराहना की। इस मौके रोटेरियन अरविंद अग्रवाल,रोटेरियन संजीव चंदा, रोटेरियन प्रशांत चौधरी, रोटेरियन वक्कास उस्मानी, रोटेरियन अनिल धवन, रोटेरियन पूनम रे, रोटेरियन गीता त्रिपाठी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा में मुनैरा 2.0 का आगाज यह भी पढ़ें- वैश्विक शांति के लिए हथियार नियंत्रण जरूरी

हिंदी हि...