समकालीन कला के नए संवाद को प्रस्तुत कर रहीं कृतियां
नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। बीकानेर हाउस में समूह कला प्रदर्शनी द कंटेम्परेरी लोर शुरू हो गई। प्रदर्शनी में अलग-अलग पीढ़ियों और विविध शैलियों के 23 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में वरिष्ठ, युवा, उभरते और स्थापित कलाकारों को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य यह दिखाना है कि समकालीन कला में विचार, शैली और माध्यम किस तरह पीढ़ियों के बीच संवाद बनाते हैं। प्रदर्शनी में पेंटिंग, मिश्रित माध्यम और विभिन्न कला रूपों की कृतियां शामिल हैं, जो दर्शकों को अलग-अलग दृष्टिकोण और कलात्मक प्रयोगों से परिचित करा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.