मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- कुण्डवा चैनपुर,निसं। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने समकालीन अभियान चलाकर दो वारंटी, दो शराब तस्कर सहित बारह पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जटवलिया से वारंटी गुड्डू दूबे व रीतू देवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं सशस्त्र सीमाबल के साथ अभियान चलाकर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी भारत नेपाल सीमा से रविवार शाम की गयी। गिरफ्तार तस्कर साहेब राय, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लाला टोली लौखान का, जबकि राधेश्याम कुमार ढ़ाका थाना क्षेत्र के करसहिया का है। दोनों के पास से 162 लीटर शराब भी बरामद की गयी। दूसरी ओर पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान चलाकर भारत नेपाल सीमा से एक दर्जन पियक्कड़ को भी नेपाल से शराब का सेवन कर आते गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि खुली सीमा क...