औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- खुदवां पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों से चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कलेन गांव से गुड्डू चौहान को पकड़ा। वहीं मोख्तारपुर टोला समधन बिगहा से कमलेश यादव, रामाधार यादव और मिथिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से ननबलेब वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें घर से गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देश के अनुसार की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...