गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर। साहू समाज गाजीपुर की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन खजूरिया मोहल्ले में किया गया। सीतापुर के लोकसभा सांसद राकेश राठौर ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज का मूल आधार शिक्षा है। अगर समाज शिक्षित है तभी उसका समुचित विकास हो सकता है। आज सामाजिक जागरूकता का कारण है कि साहू समाज को भी उसका अधिकार मिल रहा है। समाज से भी सांसद, विधायक बनकर लोग देश और प्रदेश के सदनों में पहुंच रहे है। उन्होंने सामाजिक एकता पर बल देते हुए कहा कि किसी आंडबर में ना पड़कर स्वयं के विवेक से कार्य करें। गाजीपुर सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि आज बनिया का बेटा प्रदेश की सदन में पहुंचा है तो समाज के लोगों का जागरूक होना इसका प्रमुख कारण है। नगर पालिका परिषद जमानियां के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बनिया के बेटे को कोई भी पार्टी सम्म...