बिहारशरीफ, मार्च 31 -- सभ्यताओं के संवाद का प्रतीक है नालंदा विवि : विदेश मंत्री नालंदा में वैश्विक सहयोग के संदेश का विदेश मंत्री ने किया आह्वान कहा-भारत 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना के साथ विश्व को जोड़ने का कर रहा प्रयास, नालंदा विश्वविद्यालय है इसी सोच का जीवंत उदाहरण राजगीर, हिन्दुस्तान टीम। नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित दूसरे दीक्षांत समारोह में मंगलवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक वैश्विक साझेदारी के बीच समन्वय बनाने की जरूरत है। नालंदा केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि सभ्यताओं के संवाद का प्रतीक है, जिसने सदियों पहले ही अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की मिसाल पेश की थी। विदेश मंत्री ने 33 देशों से आये छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का विश्व तेजी से बदल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.