सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सर्वजन सनातन पार्टी
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- प्रयागराज। सर्वजन सनातन पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 2027 का चुनाव लड़ेगी। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व आईपीएस जुगल किशोर तिवारी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। समय कम है, लेकिन चुनौतियां ज्यादा हैं। संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी यूजीसी, आरक्षण और मनमाने टैक्स को खत्म करने की दिशा में काम करेगी। जनप्रतिनिधियों की पेंशन समाप्त करने और ईश्वर की निंदा करने वालों के खिलाफ कानून बनाने का भी वादा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.