अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद की भीटी और अकबरपुर तहसील में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों के लिए शनिवार को प्रश्न पत्रों के पैकेट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भेजे गए। प्रशासन की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रश्न पत्र संबंधित केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाए गए। अब सभी 114 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। प्रश्न पत्रों के पहुंचने के बाद अब इसकी 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी इसके साथ ही जिलाधिकारी की तरफ से गठित टीम भी केंद्र पर पहुंचकर निगरानी का जायजा लेगी। प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंचने के बाद उन्हें नियमानुसार स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका न रहे।...