सहारनपुर, जुलाई 20 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश की पंचायत व्यवस्था में पहली बार ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद अब जिले के सभी 11 ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से सभी ब्लॉकों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्थान पर प्रशासकों की व्यवस्था लागू हो गई है। इससे ब्लॉक प्रमुखों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। ब्लॉक प्रमुख एसोसिएशन अध्यक्ष विश्वास चौधरी सहित सभी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। खास है कि 19 जुलाई को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई व्यवस्था लागू होने तक शासन ने उन्हें ही प्रशासक के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे विकास कार्यों, योजनाओं के संचालन और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान न आए, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ...