प्रयागराज, मई 16 -- प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने नोटिस जारी किया है। सभी को अपने यहां सुरक्षा उपकरण दुरुस्त कराने होंगे। उपकरण न होने की दशा में प्रतिष्ठानों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। दरअसल इन दिनों गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में शार्ट सर्किट या अन्य किसी कारण से अग्निकांड की आशंका है। इसे देखते हुए अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। जिसमें सभी प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया है कि अपने यहां अग्निशमन के उपकरण दुरुस्त करा लें, बिजली के उपकरण ठीक करा लें। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। अगर अफसरों की टीम जांच के लिए जाएगी और अगर उस दौरान खामियां मिलीं तो सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...