सीवान, अप्रैल 8 -- सीवान,निप्र। स्वास्थ्य सेवाओं की डिजिटल मॉनिटरिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में सीवान जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। भव्या डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग में मार्च 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में सीवान जिला सातवें स्थान पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि जनवरी 2026 में जिला 28वें स्थान पर था, जबकि फरवरी में यह 14वें स्थान पर पहुंचा था। महज दो महीने में लगातार सुधार करते हुए सीवान का टॉप-10 में पहुंचना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभा कक्ष में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की विभिन्न योजनाओं, संस्थानों की स्थिति, दवा उपलब...