चाईबासा, मई 8 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य केंद्र में बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था के अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉग बाइट एवं एंटी स्नेक वेनम आवश्यक मात्रा में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है। उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में जिले में संचालित आहार दिवस व राजस्व शिविर से संबंधित प्रतिवेदन का प्रखंडवार समीक्षा हुई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि 8 तारीख को जिले के 6 प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डीसी से मिला चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल साथ ही उपरोक्त जगहों पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित होगा। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी ...