झांसी, मार्च 18 -- झाँसी मंडल में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के लिए संगोष्ठी हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं संबंधित इकाइयों में शुद्ध पेयजल की निर्बाध एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, सभी स्टेशनों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, पानी की आपूर्ति के लिए विद्युत पम्प एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, कोच वाटरिंग के लिए पर्याप्त जल एवं पम्प की उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। जिन स्टेशनों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, वहां डीजी सेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिन स्टेशनों पर जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ठेकेदार द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की...