शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस 6 फरवरी को जनपद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा। अमर शहीद परमवीर चक्र नायक यदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने यह मांग डीएम को जनसुनवाई के दौरान पत्र देकर रखी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी, जीवन परिचर्चा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। परिहार ने बताया कि 6 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वासन कार्यालय के पास स्थित नायक यदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस मनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.