अलीगढ़, मई 23 -- खबर का असर... अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 28 फरवरी को स्कूली बस की टूटी सतह से 6 वर्षीय छात्रा अनन्या की मौत हुई थी। ये घटना झकझोर देने वाली थीं। इस मामले में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई थी। संभागीय परिवहन विभाग ने जब स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करना शुरु किया तो किसी पर परमिट नहीं मिला तो किसी की फिटनेस खत्म मिली। इसी के बाद हिन्दुस्तान ने इस मामले को लेकर अभियान के तहत खबरें प्रकाशित करना शुरु की। इससे शिक्षा विभाग की कारगुजारी सभी के सामने आई। इसी के बाद अब बीएसए ने सभी स्कूलों में विद्यालय सुरक्षा समिति का गठन किया है। जल्द ही इनका प्रशिक्षण शुरु होगा。

समिति का गठन हिन्दुस्तान ने एक थी अनन्या औ मौत के साए में मासूम अभियान के तहत खबरें प्रकाशित की। इस पर संभागीय परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया। विभाग की ओर स...