नवादा, अप्रैल 25 -- भीषण गर्मी और लू चलने की स्थिति को देखते हुए स्कूली बच्चों को इससे बचाव के लिए विभाग की ओर से एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के एसपीडी ने डीईओ और डीपीओ एसएसए को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को विभिन्न आपदाओं से बचने, उसके प्रभाव जो न्यून करने तथा पूर्व तैयारियों के संदर्भ में निरंतर अभ्यास कराये जा रहे है एवं जानकारियां दी जा रही हैं। गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- जिले के स्कूलों में खेल की घंटी बंद, अब बजेगी वाटर बेल जिसके कारण मौसम शुष्क रहने एवं गर्म हवाएं व लू चलने की पूरी संभावना है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में बहुत ह...