उन्नाव, जून 29 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश में होने वाले शिक्षक विधायक के चुनाव में संगठन सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। यह बात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, चंदेल गुट के संरक्षक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कही। चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन के अध्यक्ष श्री चेत नारायण सिंह ने प्रदेश का चुनाव प्रभारी, पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्रा को नियुक्त किया। साथ ही, प्रदेशीय मंत्री रमाशंकर मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया को प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। रमाशंकर मिश्रा ने कहा सभी इकाइयों को मजबूत कर संगठन को मजबूत करना है। जो भी प्रत्याशी लड़ेंगे उनको जीत दिलाने के लिए संगठन तन, मन व धन से समर्पित रहेगा। इस अवसर पर बधाई देने वालों में संगठन के अध्यक्ष हरिहर दीक्षित, राम शंकर, सूर्यकान्त तिवारी, चंद्रप्रकाश शुक्ल छुन्ना आदि उपस्थित रहे।

हिं...