श्रावस्ती, जून 14 -- श्रावस्ती टीम। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोनवा सीएचसी में मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान बना रही है। रविवार को सभी आठ सीएचसी में जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया। विधायक राम फेरन पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा,जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- सरकार की य...