धनबाद, मार्च 22 -- जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। अब जिले की सभी सहियाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कराई जाएगी। गोविंदपुर और बलियापुर प्रखंड से इसकी शुरूआत की गई है। अगले चरण में इसका विस्तार अन्य प्रखंडों में किया जाएगा। स्क्रीनिंग सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई) द्वारा यह स्क्रीनिंग असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। अधिकारियों के अनुसार स्क्रीनिंग की प्रक्रिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर पर कैंप लगाकर पूरी की जाएगी। इन कैंपों में संबंधित प्रखंड की सहियाओं को बुलाकर उनकी जांच की जाएगी। जिले में करीब 2200 सहिया कार्यरत हैं। ये अलग-अलग क्षेत्रों में रहकर ग्रामीण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.