बेगुसराय, अगस्त 21 -- भगवानपुर। शिक्षा विभाग ने 29 अगस्त को राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में "खेलो और सीखो" थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी करने का आदेश दिया है। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा ने पत्र जारी कर आयोजन की पूरी जिम्मेदारी तय की है। यह भी पढ़ें- लखीसराय:29 अगस्त को स्कूलों में होगी 'खेलो और सीखो' पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठीसंगोष्ठी का विवरण मई 2025 से बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी की जा रही है। इसी कड़ी में 29 अगस्त को होने वाली संगोष्ठी का थीम "खेलो और सीखो" रखा गया है। इसका उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को खेल के माध्यम से जोड़कर अभिभावकों को भी इसमें शामिल करना है। संगोष्ठी में ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश द...