सभी सरकारी और अन्य संस्थानों में लोगों ने किया योगाभ्यास
गढ़वा, जून 21 -- केतार, प्रतिनिधि। रविवार को सभी सरकारी संस्थानों में लोगों ने शरीर को रोगों से बचाने के लिए योगाभ्यास किया। प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय केतार, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, लोहिया समता उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय परसोडीह मध्य विद्यालय खैरवा, मध्य विद्यालय कधवन मध्य विद्यालय ताली सहित सभी स्कूलों में उत्साहपूर्ण वातावरण में विद्यालय में अध्यनरत बच्चों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। शिक्षकों ने बच्चों को अपने जीवन में योग अपनाने तथा अपने घर परिवार सहित समाज को रोगमुक्त बनाए रखने के लिए घर घर तक इसे अपनाने की सीख दिया। शिक्षकों के द्वारा बच्चों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाति सहित अन्य योगाभ्यास कराया साथ ही उससे स्वास्थ्य को होने वाले लाभ की जानकारी बच्चों को दिया। यह भी पढ़ें- योगमय हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.