सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों से धान खरीदारी चल रही है। सरकार के स्तर से धान अधिप्राप्ति की तिथि अब बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी गई है। तिथि बढ़ाए जाने के बाद से धान बेंचने को लेकर किसानों की सक्रियता तेज हो गई है। वहीं, जिले में धान खरीदारी का लक्ष्य बढ़ाने के लिए पैक्स अध्यक्ष एकजुट होने लगे हैं। जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों ने डीसीओ सौरभ कुमार को सारण प्रमंडल विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को ज्ञापन दिया। इस दौरान पैक्स अध्यक्षों ने डीसीओ से सभी समितियों का लक्ष्य कम से कम पांच-पांच लॉट बढ़ाने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लक्ष्य नहीं बढ़ाया जाता है तो जिले के कई किसान मजबूरन खुले बाजार में औने-पौने दाम पर धान बेचने को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.