अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शताब्दी वर्ष में 15 जनवरी से होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमर कस ली है। रविवार को सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस के पश्चिमी यूपी (पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड) के क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि हरिगढ़ विभाग में हिन्दू सम्मेलन उत्सव की तरह मनाए जाएं। ढोल, नगाड़े और बैंडबाजे के साथ नृत्य करते हुए सभी सम्मेलन में शामिल हों। पूरे परिसर में विजय पताकाएं हों, सभी बंधुओं को तिलक किया जाए। शंखनाद हो, हर हर महादेव, जय जय श्रीराम का जयघोष हो जिससे घरों में भी बैठे हुए लोग निकलकर बाहर आ जाएं। संघ के शताब्दी वर्ष पर हरिगढ़ विभाग में 250 से अधिक हिन्दू सम्मेलन होंगे। प्रचार ...