चम्पावत, जनवरी 9 -- चम्पावत। चम्पावत में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इस दौरान एसपी अजय गणपति ने सभी अधिकारियों को संस्थानों में फायर ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा। शुक्रवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। एसपी ने चेकिंग के दौरान सभी को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने को कहा। उन्होंने ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...