बक्सर, जनवरी 5 -- बक्सर। पिछले वर्ष सीएम नीतीश कुमार ने शहर को विकसित करने के लिए कई सौगात दी थी। जिसमें शहर की बड़ी मस्जिद से लेकर सेंट्रल जेल तक सड़क की चौड़ीकरण करना है। साथ ही दोनों तरफ नाला निर्माण व फुटपाथ बनाने की योजना है। परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य में रफ्तार नहीं आई है। उक्त बातें नीतीश कुमार विचार मंच के संयोजक नंद गोपाल प्रसाद ने प्रेस बयान जारी कर कहीं। कहा कि बिजली पोल, पुराने टेलीफोन के खंभा ने अतिक्रमण कर रखा है। साथ ही जहां तहां पेड़ लगे हुए है। वन विभाग ने एनओसी नहीं दिया है। कहा कि इस कार्य में तेजी लाने के लिए प्रशासन इन सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल निर्माण शुरू करें। ताकि सुंदर सड़क का निर्माण हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.