लखनऊ, जुलाई 23 -- मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन में 24 जुलाई को प्रस्तावित गो गर्जन अक्षौहिणी संकल्प कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। अब संकल्प कार्यक्रम के लिए लखनऊ आने के बजाय गोभक्त शुक्रवार को अपनी-अपनी विधानसभाओं में एक नियत स्थान पर एकत्र होकर दोपहर 12 बजे गो गर्जना अक्षौहिणी संकल्प कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। आशियाना स्थित चांसलर क्लब में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के ढुलमुल और असहयोगात्मक रवैये के कारण गो गर्जन अक्षौहिणी संकल्प कार्यक्रम अब डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, बीते 11 मार्च को स्मृति उपवन में आयोजित शंखनाद सभा में ही 24 जुलाई को पुनः जुटने की घोषणा की गई थी। इस कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। तय स्वीकृति शुल्क भी जमा...