देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान देवघर द्वारा जिला स्थित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया गया है। जिसमें यह जिक्र है कि राज्य कार्यालय द्वारा 24 अप्रैल 2026 को सभी 24 जिलों के द्वारा स्टूडेंट डाटा प्रोग्रेशन का अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है। जिसमें देवघर जिला का 63.76 प्रतिशत स्टूडेंट प्रोग्रेशन पेंडिंग है, जो अन्य सभी जिलों से अधिक है। उक्त कार्य को 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है, परंतु देवघर जिला का 63.76 प्रतिशत स्टूडेंट प्रोग्रेशन पेंडिंग होना अत्यंत खेदजनक है। डीईओ ने कहा कि उक्त स्थिति में 25 अप्रैल 2026 को यू-डायस में स्टूडेंट प्रोग्रेशन की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जमुई: उच्च माध्यमिक विद्य...