दरभंगा, मार्च 10 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में पेयजल की उपलब्धता एवं संभावित पेय जलसंकट से निपटने की तैयारियों को लेकर नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ सोमवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में डीएम ने नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार पानी टैंकर की खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने सभी वार्डों में उपयुक्त स्थानों की पहचान कर बोरिंग कराने का भी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पेयजल आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पूर्व से ही आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से उनके-उनके क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.