बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- जहांगीराबाद क्षेत्र के भईपुर दोराहा स्थित कृष्ण फार्म हाउस में वीर विक्रमादित्य विजय उत्सव एवं हिंदू नववर्ष कार्यक्रम बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर सुनील सिंह भाजपा नेता, ठाकुर पूरन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मजदूर संगठन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ठाकुर सुनील सिंह ने कहा कि विक्रम संवत राजा विक्रमादित्य के नाम पर आधारित है, जो उज्जैन के न्यायप्रिय और प्रजावत्सल शासक थे। उनके शासनकाल में न्याय व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ थी और वे सभी को साथ लेकर चलने वाले आदर्श राजा थे। उन्होंने कहा कि हमें उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर समाज में एकता और न्याय की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह ने कहा ...