औरंगाबाद, नवम्बर 23 -- दाउदनगर में विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक पंकज कुमार ने किया। छात्रा नाहिद अंजुम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य अमित कुमार, पंकज कुमार, विनोद कुमार, अनूप कुमार कनौजिया, रामचंद्र यादव, निशांत कुमार और सत्या कुमारी ने उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य अमित कुमार ने प्रशस्ति पत्र पढ़कर उन्हें समर्पित किया, जिसमें उनके व्यक्तित्व और कार्यों का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में नारायण, रणविजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, कुमकुम खान, मणि कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि भारत का लोकतंत्र अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं हुआ है, इसी कारण चुनाव के दौरान मतदाता जातिगत आधार और समीकरणों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल भी जाति और आर्थिक पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.